उज्जैन दुष्कर्म मामला: बच्ची को आया होश, अपनी मां को कर रही याद

दुष्कर्म और क्रूरता से पीड़ित 12 वर्षीय पीड़िता जिस समय लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी, उस समय वह खून में लथपथ थी।

0

उज्जैन में मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची को इलाज के लिए इंदौर के एमटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे होश आ गया है। जानकारी के मुताबिक, जब से बच्ची को होश आया है, वह तब से अपनी मां को याद कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म और क्रूरता से पीड़ित 12 वर्षीय पीड़िता जिस समय लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी, उस समय वह खून में लथपथ थी और मरने की कगार पर थी, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था और उसे भगा दे रहे थे।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के निजी अंगों पर काफी गंभीर चोटें हैं। उसकी हालत इतनी नाजुक थी कि अगर इलाज नहीं कराते, तो शायद उसकी जान चली जाती। फिलहाल, डॉक्टरों ने समय रहते उसका ऑपरेशन कर दिया है और उसके ठीक होने की उम्मीद भी है। हालांकि, अपने साथ हुई दरिंदगी के कारण बच्ची अब भी गहरे सदमे और पीड़ा में है।