मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात कॉल आने से मचा हड़कम्प

कॉल करने वाले शख्स ने यह भी बताया कि लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का गुर्गा दादर रेलवे स्टेशन पर आने वाला है।

0
27

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम (Mumbai Police control room) में एक अज्ञात कॉल से हंगामा मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई जिसमें एक अज्ञात शख्स ने यह बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का आदमी मुंबई आने वाला है जहां वह एक बड़ी घटना को अंजाम देगा।

इतना ही नहीं कॉल करने वाले शख्स ने यह भी बताया कि लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का गुर्गा दादर रेलवे स्टेशन पर आने वाला है। यह खबर सुनते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मुम्बई पुलिस, रेलवे पुलिस, आरपीएफ समेत सारी एजेंसिया अलर्ट हो गईं। फिलहाल मुंबई पुलिस कॉल करने वाले शख्स और उसके लोकेशन का पता लगाने में जुटी है।