मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाइवे पर बस में लगी भीषण आग

आग लगते ही बस में मौजूद सभी यात्री बाहर निकल आए। सभी यात्री सही सलामत है। ये घटना आज यानि शनिवार सुबह की है।

0

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाइवे (Mumbai-Pune Express Highway) पर जा रही एक बस आग की चपेट में आ गई। इस बस में 36 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार निजी कंपनी की ये बस मुंबई से पुणे जा रही थी। जैसे ही ये बस वडगांव पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले आड़े गांव में पहुंची तो इसका टायर फट गया। साथ ही बस में शॉर्ट सर्किट भी हो गया। शॉर्ट सर्किट होने से बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में मौजूद सभी यात्री बाहर निकल आए। सभी यात्री सही सलामत है। ये घटना आज यानि शनिवार सुबह की है।

बस में आग लगने की जानकारी मिलते ही आर बी पेट्रोलिंग, देवदूत यंत्रणा, डेल्टा फोर्स, वडगाव ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और आग को काबू में करने में लग गए। बस में आग लगने के कारण मुंबई पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया था। आग बुझाने के बाद हाईवे को दोबारा से खोला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here