मणिपुर: महिलाओं ने वोटिंग में अनियमितता का लगाया आरोप

हिंसाग्रस्त मणिपुर के इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं ने वोटिंग में अनियमितता का आरोप लगाया है।

0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के पहले चरण का मतदान आज यानि शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले चरण के लिए वोटिंग 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर हो रही है। वहीं, हिंसाग्रस्त मणिपुर के इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं ने वोटिंग में अनियमितता का आरोप लगाया है।

इंफाल के पूर्वी जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितता का आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद मतदान रोक दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र को बंद कर दिया है।