मालेगांव बम धमाका मामला: साध्वी प्रज्ञा सिंह पर कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

कोर्ट में सुनवाई के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह खराब सेहत के चलते गैरहाजिर रही थीं। इसी वजह से कोर्ट ने वारंट जारी किया।

0

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मालेगांव (Malegaon) में 2008 बम धमाका मामले में भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) के खिलाफ विशेष अदालत ने जमानती वारंट जारी किया है। आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह खराब सेहत के चलते गैरहाजिर रही थीं। इसी वजह से कोर्ट ने वारंट जारी किया।

दरअसल, कोर्ट ने वकील द्वारा साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) के गैरहाज़िर होने को लेकर दायर किया गया खराब सेहत वाला मेडिकल सर्टिफिकेट नामंजूर कर दिया। कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह के खिलाफ 10 हजार का जमानती वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने इस वारंट की जानकारी NIA को देने का भी आदेश दिया है।