कौशांबी: प्रतिबंधित मवेशी की हत्या करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

रविवार की रात पुलिस ने घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

0

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में अपने ही बुने जाल में सालेपुर का शकील खुद फंस गया। उसने जमीनी विवाद में विरोधी को फंसाने के लिए प्रतिबंधित मवेशी कटवा दिया। तेजतर्रार सीओ के निर्देशन में पुलिस को जांच में पता चला तो पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। रविवार की रात पुलिस ने घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया।

सालेपुर गांव में शुक्रवार की रात एक प्रतिबंधित मवेशी का गला काट दिया गया। इलाज के दौरान मवेशी की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ सदर सत्येन्द्र तिवारी के निर्देशन पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह उपनिरीक्षक नीरज सिंह सिपाही बृजेश, रितोष मौर्य, योगेश, भोला व अमित शुक्ल के साथ रविवार की रात दरियापुर चौराहे पर गश्त पर थे। सूचना मिली कि कुछ लोग एड़हरा मोड़ के पास दो बाइक के साथ खडे है। मौके पर पहुंची पुलिस के देखते ही उक्त लोग फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग फरार हो गए। सीओ सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने पुलिस को अपना नाम शाहिल पुत्र शकील व तौसीफ उर्फ शाहिद पुत्र तौफीक निवासी पाराहसनपुर बताया। पकड़े गए लोगों के पास से तमंचा कारतूस मिले। पूछताछ में शाहिल ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति उसकी जमीन की जबरन रजिष्ट्री करने के लिए दबाव बना रहा था। इसी डर के कारण वह घर छोड़कर भागा हुआ था। उक्त व्यक्ति को फंसाने के लिए अपने साथियों के साथ मवेशी को काटकर भाग गए।

पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ लिखा पढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि शीघ्र ही फरार आरोपियो को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बता दें कि सीओ सत्येन्द्र तिवारी ने जब से मंझनपुर सर्किल का कार्यभार संभाला है। वह अपराधियो के खिलाफ सख्त अभियान चला रहे है। उन्होंने सर्किल के सभी थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि अपराधी चाहे जो हो किसी भी कीमत पर बख्सा न जाए। पीड़ित को हर हाल में न्याय दिलाने का प्रयास करें। फरार आरोपियों के लिए भी टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन लोगों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।