कौशाम्बी: साइबर थाना टीम ने महिला के बैंक खाते से ट्रांसफर हुई सम्पूर्ण धनराशि कराया वापस

महिला ने एसपी बृजेश श्रीवास्तव से मिलकर कौशाम्बी पुलिस को कहा धन्यवाद।

0

Kaushambi News: यूपी के कौशाम्बी जिले में साइबर फ्रॉड की शिकार हुई महिला के बैंक खाते से ट्रांसफर हुई पूरी धनराशि ₹1,25000 वापस कराया है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से मिलकर महिला ने कौशाम्बी पुलिस को धन्यवाद कहा है। मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का है जहा की डा० प्रतिभा गुप्ता पुत्री कपूर चन्द्र गुप्ता ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका के अकाउण्ट से धोखाधड़ी कर 1,25,000 /- रुपये ट्रान्सफर कर लिये गये हैं।

जिसमें एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने साइबर थाना को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। इस क्रम में साइबर थाना द्वारा कुशलता व सक्रियता से कार्यवाही करते हुये 25.04.2024 को आवेदिका डा० प्रतिभा गुप्ता के अकाउण्ट से ट्रान्सफर कराई गई सम्पूर्ण धनराशि 1,25,000/-रू० आवेदिका के खाते में वापस करा दी गई है। धनराशि वापस होने पर आवेदिका ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित होकर कौशाम्बी पुलिस व साइबर थाना टीम को धन्यवाद दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here