Gwalior: पति के खिलाफ थाने पहुंची 21 साल की महिला

पीड़िता राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली है।

1
against her husband

मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) इलाके में 21 साल की एक नवविवाहित पत्नी ने अपने पति पर अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाया है। इसके अतिरिक्त, वह उसे मारता है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। पति की हरकतों से तंग आकर वह पुलिस के पास गई। उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीड़िता राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली है। पति कुछ समय पहले उसे अपने मायके छोड़कर गायब हो गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना ग्वालियर (Gwalior) के हजीरा थाना इलाके की गंगा विहार कॉलोनी की है। महाराजपुरा सीएसपी रवि सिंह भदौरिया ने बताया कि 21 साल की विवाहिता अचानक 19 अप्रैल की रात हजीरा थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। उसने कई बार इस बात का विरोध किया, लेकिन पति नहीं माना। उल्टा उसने उसे मारा और जान से मारने की धमकी भी दी। भदौरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी पति की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पिछले साल हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, इस युवती की शादी पिछले साल एक जून को हजीरा थाना क्षेत्र की गंगा विहार कॉलोनी में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। महिला मूल रूप से राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली है। नवविवाहित महिला के मुताबिक, शादी की शुरुआत के दो-तीन महीने सब कुछ ठीक-ठाक रहा। उसके बाद पति घर पर शराब पीकर आने लगा। वह उसे अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने के लिए विवश करने लगा। पहले वह सब कुछ सहती रही। लेकिन, जब यह हरकत रोज की हो गई तो उसने अपनी मां से इसकी शिकायत की।

पति हुआ गायब

इसके बाद मां अपनी बेटी के ससुराल आई और दामाद को समझाया। लेकिन, दामाद ने उल्टे अपनी सास के साथ अभद्रता करके उसे घर से भगा दिया। 7 फरवरी को घुमाने के बहाने आरोपी पति महिला को लेकर अपनी ससुराल पहुंचा और उसे वहां छोड़कर गायब हो गया। नवविवाहिता ने अपने पति को फोन किया तो उसने उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद 19 अप्रैल को नवविवाहिता अपनी मां के साथ हजीरा थाने पहुंची और पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट और जान से मारने की धमकी का

1 COMMENT

  1. […] ग्वालियर (Gwalior) जिले के गोट पुरा गांव के रहने वाले कृष्ण सिंह गुर्जर ने भंवरपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. कृष्ण सिंह ने बताया कि सुरहेला गांव के रहने वाले घनश्याम सिंह गुर्जर के साथ शादी का एक रिश्ता तय हुआ था। करीब साल भर पहले घनश्याम सिंह गुर्जर ने अपनी बेटी का रिश्ता कृष्ण सिंह के छोटे भाई दिलीप के साथ तय किया था। रिश्ता तय करने के दौरान घनश्याम ने कृष्ण सिंह से 1 लाख आठ हजार रुपये कैश ले लिए थे। […]

Comments are closed.