आज़मगढ़: पति चला 9वीं शादी करने, 8वीं पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

0

आजमगढ़ (Azamgarh) में रहने वाली एक महिला को जब पता चला कि उसका पति उसको तलाक देकर 9वीं शादी करने जा रहा है। तो उसने पुलिस के दरवाजा खटखटाना मुनासिब समझा। यहां महिला ने पुलिस अधिकारी से शिकायत करते हुए अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने बताया है कि उसके पति ने उससे शादी करने से पहले 7 शादियां और की थी।महिला के मुताबिक आरोपी शख्स से उसकी शादी साल 2018 में हुई थी। उस वक्त आरोपी एशियाई देश ब्रुनेई में था और उसने महिला से ऑनलाइन निकाह किया था। अब मेरा पति 9वीं शादी करने जा रहा है। उसने मेरा एक अश्लील वीडियो भी बनाया है और वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। इस मामले में नजदीकी थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई अब आकर पुलिस अधिकारी से मदद की गुहार लगाई।

एसपी ने मामले के बारे में दी जानकारी

पत्नी के द्वारा अपने पति की पुलिस से शिकायत किए जाने के मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक महिला ने पुलिस से की है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। महिला ने अपने ससुराल वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है जूस के ससुराल वाले केस वापस लेने के लिए परेशान कर रहे है।इसी के साथ-साथ महिला ने और भी कई गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं और डोमेस्टिक वायलंस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 12 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज शिकायत दर्ज की गई है। पूरे मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here