हसनपुर में योगी आदित्यनाथ, गदा भेट कर कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत

इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधि गण भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण एवं एवम हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ा।

0

आज यानि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के तीसरी बार हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के श्री प्रकाश वीर शास्त्री इंटर कॉलेज रहरा आगमन पर उन्हे गदा भेट कर स्वागत करते विधायक महेंद्र सिंह खड्गवंशी इस मौके पर अमरोहा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर जी की विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधि गण भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण एवं एवम हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ा।

इस तपती धूप में माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुनने आए लोग

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरी हसनपुर विधान सभा की देव तुल्य जनता को मेरी तरफ से दिल से अभार और बहुत-बहुत धन्यवाद! माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी जी के क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों की सहरानीय तारीफ की। वही विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। इस दौरान हज़ारो की संख्या में लोग वहाँ मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here