हिंदू धर्म में धनतेरस का क्या है महत्व , जाने सही तारीख और पूजन विधि

दिवाली हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है

0

दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है। दिवाली पांच दिन का त्यौहार है जिसे देशभर मे धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के पहले धनतेरस मनाया जाता है। दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होता है। धनतेरस हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जिसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी, आभूषण का खरीदना शुभ होता है। जानिये इस साल कब धनतेरस मनाया जाएगा।

धनतेरस 2023 की सही तारीख क्या है?
वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे शुरू हो रही है। यह तिथि 11 नवंबर दोपहर 01:57 बजे तक वैध है। ऐसे में 10 नवंबर को प्रदोष काल मिल रहा है, इसलिए इस साल धनतेरस 10 नवंबर, शुक्रवार को है.

धनतेरस 2023 लक्ष्मी पूजन का शुभ समय-
10 नवंबर धनतेरस पर गणेश, कुबेर और लक्ष्मी पूजा का शुभ समय शाम 05:47 बजे से शुरू होगा और यह शुभ समय शाम 07:47 बजे तक रहेगा. इस बार धनतेरस पूजा के लिए आपको 1 घंटा 56 मिनट का शुभ समय मिलेगा. इसी दिन यम दीपम भी होगा. धनतेरस पर शाम 05:30 बजे से प्रदोष काल प्रारंभ हो रहा है, जो रात 08:08 बजे तक रहेगा. जबकि वृषभ राशि का काल शाम 05:47 से 07:43 बजे तक रहेगा.

धनतेरस पर सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय 2023-
धनतेरस के दिन सोना खरीदने के लिए आपको 18 घंटे 05 मिनट का शुभ समय मिलेगा. धनतेरस पर सोना खरीदने का समय 11 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे से अगले दिन सुबह 06:40 बजे तक है।

धनतेरस का महत्व-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोना, पीतल के बर्तन आदि खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. धनतेरस के दिन देवताओं के वैद्य धन्वंतरि का जन्म हुआ था इसलिए इसी दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है। उनके आशीर्वाद से आरोग्य का वरदान मिलता है।