केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गोहाना में

शहर में वाहनों के रूटों को किया डॉयवर्ट

0

गोहाना: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना की सब्जी मंडी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) जन उत्थान रैली करेंगे। रैली के साथ ही गृहमंत्री भाजपा के लिए 2024 के चुनाव का शंखनाद करेंगे।

रैली से ठीक एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के कार्यक्रमों में तबदीली कर दी गई। अमित शाह दोपहर करीब 1 बजे सीधे रैली स्थल पर पहुंचेंगे और इसके तुरंत बाद गोहाना में ही कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अब वह गन्नौर में गुप्तिधाम पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे बल्कि उनकी जगह मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री की रैली सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में नए संकल्प के साथ उतरने की सीख देंगे। गोहाना रैली को पिछले दिनों पानीपत में हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो रैली के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा इसे नकार रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को ही सोनीपत पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री ने देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की।

वहीं इसी कड़ी में हरियाणा में प्रवास कार्यक्रम का आगाज आज गोहाना रैली से होने जा रहा है। रैली का संयोजक सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक को बनाया गया है, जबकि समन्वयक के तौर पर राई विधायक मोहन लाल बड़ौली को जिम्मेदारी दी गई है। रमेश कौशिक ने कहा कि गोहाना में होने वाली जनसंवाद रैली राजनीति के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करेगी।

CCTV की निगरानी में होगा प्रवेश द्वार

गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) व अन्य मंत्रियो का प्रवेश सब्जी मण्डी के गेट नंबर 1 से होगा, जबकि कार्यकर्त्ता व आमजन गेट नंबर 2 से प्रवेश कर सकेंगे। यहाँ 5 लेयर में सुरक्षा के साथ इंतजाम किये गए है। इनको पार करने के बाद ही लोग प्रवेश करेंगे। इसके अलावा उन्हें रैली में कोई भी आपत्तिजनक सामन ले जाने पर पाबन्दी रहेगी। यह पूरी प्रकिया CCTV की निगरानी में रहेगी।

अमित शाह के आगमन से पहले सड़क स्ट्रीट लाइटो से हुई जगमग

शहर में काफी स्ट्रीट लाइटे बंद पड़ी थी। वे अब देश के गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के आगमन पर चालू हो गयी है। इससे जहाँ शहर सड़कें जगमग हो गयी है, वहीं रात रात के समय सड़कों पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिली है।

गन्नौर गुप्ति धाम में गृहमंत्री अमित शाह नहीं नहीं , मुख्यमंत्री मनोहर लाल जायेंगे

शहर के गुप्ति धाम तीर्थ में चल रहे महा मस्तकाभिषेक में आने को लेकर प्रस्तावित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम कैंसिल हो गया है। आज रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 11:40 पर गुप्ति धाम आये। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मस्तकाभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसके साथ ही उन्होंने गुप्ति सागर नेचर क्योर इंस्टिट्यूट का शिलान्यास एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अग्रदूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृति का लोकार्पड किया। उसके बाद हेलीकाप्टर से गोहाना में आयोजित जन उत्थान रैली में शिरकत किया।