गाजियाबाद में 2 मंजिला मकान में भीषण आग लगने से 2 महिलाओं की मौत

आग लगने से घर में आठ लोग फंस गए। जिसमे दो महिलाओं की झुलसने और धुएं में दम घुटने से मौत हो गई।

1
ghaziabad

गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के लाल बाग, बी ब्लॉक इलाके में एक दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर एक टेंट का गोदाम चलाया जा रहा था। जहां आज सुबह उस गोदाम में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ऊपर की मंजिल तक भी पहुंच गई, वहां रह रहे आधा दर्जन से अधिक लोग वहां फंस गए। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए तुरंत अभियान शुरू किया गया। ऊपर की मंजिलों में फंसे आठ लोगों को मकान की दीवार तोड़कर पीछे के रास्ते में सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू के दौरान पहली मंजिल पर फंसी एक महिला और दूसरी मंजिल पर फंसी एक अन्य महिला को भी बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजवाया गया। दोनों ही महिलाओं की उम्र करीब 32 वर्षीय और 64 वर्षीय महिलाओं की झुलसने और धुएं से दम घुटने से मौत हो गई।

ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन और साहिबाबाद फायर स्टेशन से दमकल विभाग की 4 गाड़ीयों को मौके पर बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी आग लगने का कारण पता नहीं लगा है। अभी तक आग लगने की असली वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग का अंदेशा जताया जा रहा है।

1 COMMENT

Comments are closed.