सुनीता केजरीवाल 27 अप्रैल से चुनाव प्रचार की करेगी शुरुआत

वह शनिवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।

0

दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसी दिन राजधानी की सभी 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार यानि 27 अप्रैल से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी। अरविंद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। इसीलिए उनकी पत्नी ने मोर्चा संभाल लिया है। सुनीता केजरीवाल अब आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। वह शनिवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।

सुनीता केजरीवाल रविवार 28 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली में रोड शो करेंगी। सुनीता दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और गुजरात में भी चुनाव प्रचार करेंगी। सुनीता केजरीवाल के चुनाव प्रचार किए जाने की जानकारी आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने दी है।

बता दें कि जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है, सुनीता केजरीवाल लगातार एक्टिव हैं। वह न सिर्फ दिल्ली की जनता से लगातार बातचीत कर रही हैं बल्कि पार्टी का कामकाज भी देख रही हैं। अब वह चुनाव प्रचार अभियान में भी उतरने जा रही हैं। वह दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here