उज्जैन में नाबालिक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस ने मुख्य आरोपी एक ऑटो चालक को अरेस्ट कर लिया है।

0

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ दिल्ली की निर्भया कांड जैसी हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी एक ऑटो चालक को अरेस्ट कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पुलिस रात 8 बजे तक खुलासा कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार, बच्ची की 6 लोगों से अलग-अलग जगह मुलाकात हुई थी। इनमें से 4 ऑटो चालक और दो राहगीर थे। रिपोर्ट के अनुसार, तीन ऑटो चालकों से पूछताछ के बाद एक चौथे ऑटो चालक तक पुलिस पहुंची।

इस ऑटो चालक ने पूरी घटना के बाद अपने ऑटो के अंदर के सबूतों से छेड़छाड़ की थी। उसने अपने ऑटो के नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की थी। उसका फोन भी पिछले 24 घंटे से स्विच ऑफ था। पुलिस ने जब इस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई का खुलासा हो गया। पुलिस इस घटना के बारे में रात 8 बजे खुलासा कर सकती है।