Maharashtra: बस में आग लगने से दर्दनाक हादसा, 26 यात्रियों की मौत

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

0

महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा (Buldhana) में यवतमाल से पुणे जा रही एक बस में अचानक से आग की लपटें उठने लगी। जिससे 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। यह हादसा समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात करीब दो बजे हुआ। इस हादसे में कई लोगो की जान चली गयी है। वहीं, आठ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

‘मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा’

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। CMO ने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के हवाले से ट्वीट किया, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।”

बुलढाणा हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख प्रकट किया है। उन्होनें ट्वीट कर लिखा, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

कांग्रेस ने जताया दुःख

वहीं, कांग्रेस ने लिखा, दुखद! महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस हादसे में 25 लोगों की असमय मृत्यु हो गई। ये बेहद दुखद घटना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने इसके बारे में जानकारी देते बताया कि, बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिसमें से 25 लोगों की मौत हो गई और छह से आठ लोग घायल हो गए। मृतकों के शव को बस से निकाल कर पोस्टमार्टम के भेज दिया है वहीं, घायलों को इलाज के बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि, नागपुर से पुणे जा रही बस का नियंत्रण बिगड़ने के कारण ये हादसा हो गया है। वही बस चालक का कहना है कि, बस का टायर फट गया जिसकी वजह से गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ा और डीजल टैंक फूटा जिससे बाद में आग लग गई। हालांकि, घटना के पीछे सही कारण क्या है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।