Lawrence Bishnoi को साबरमती सेंट्रल जेल से दिल्ली किया गया शिफ्ट

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सुरक्षा कारणों से मंडोली जेल (Mandoli Jail) में शिफ्ट किया गया है।

0

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को रात करीब 12:30 बजे अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल (Sabarmati Central Jail) से दिल्ली लाया गया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सुरक्षा कारणों से मंडोली जेल (Mandoli Jail) में शिफ्ट किया गया है।

दरअसल, तिहाड़ जेल में हुई टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) की हत्या के बाद गैंगवार की संभावना को देखकर जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पिछले महीने तिहाड़ जेल में ही लॉरेंस बिश्नोई के साथी प्रिंस तेवतिया (Prince Tewatia) की भी हत्या हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को हाई सिक्योरिटी में रखा गया है।

बता दे कि, दिल्ली की रोहिणी अदालत में गोलीबारी की घटना के आरोपी टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) की तिहाड़ जेल में 2 मई को हत्या कर दी गई थी। जेल में हुई इस गैंगवार में हमलावरों ने टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) की जान लेने के लिए धारदार हथियारों काउपयोग किया था। इससे पहले 14 अप्रैल को लॉरेंस बिश्नोई का साथी प्रिंस तेवतिया (Prince Tewatia) तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवार में मारा गया था।

प्रिंस तेवतिया का दूसरे गैंग के सदस्य अतातुर रहमान (Atatur Rahman) से विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों गुटों के कैदी आपस में भिड़ गए थे। इस घटना में 4 कैदी घायल भी हुए थे। वही इन सभी मामलों को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जहाँ कल देर रात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल (Sabarmati Central Jail) से दिल्ली लाया गया है।