कानपुर: सरिया चोर गिरफ्तार, 10 कुंटल सरिया बरामद

0

यूपी की कानपुर (Kanpur) पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने सरिया चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी का सरिया बरामद किया गया।

चोरों ने 10 कुंटल सरिया किया था चोरी

कानपुर (Kanpur) नगर में पुलिस ने एक चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार करने का काम किया है। पुलिस ने इन चोरों के पास से लाखों रुपए का सरिया बरामद किया। बताते चले कि मामला बर्रा दो का बर्रा दो निवासी डॉ कुमुद प्रताप सिंह ने बताया कि उनके मकान में निर्माण कार्य जारी है। वहीं घर पर छत पड़ने के लिए 10 कुंतल सरिया आई थी। जहां चोरों ने 14 जनवरी की रात उनके निर्माणाधीन मकान से 10 कुंतल सरिया जिसकी कीमत ढाई लाख रूपए चोरों ने पार कर दी थी। दूसरे दिन सुबह घर के बाहर सरिया न होने पर डॉक्टर के पसीने छूट गए। पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और जांच कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज़ किया।

सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस ने चोरों को पकड़ा

डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने सरिया चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस चोरों को पकड़ने में लग गई। वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार दिन बाद दो चोरों को जूही से पकड़ लिया। जहां पूछताछ में चोर पहले आना कानी करते दिखे। लेकिन शक्ति से पूछताछ करने पर चोरों ने अन्य साथियों और चोरी की सरिया खरीदने वाले का स्थान बताया। वहीं कुलदीप, नयापुरवा जूही निवासी आजाद पटेल को गिरफ्तार किया। चोरों ने पूछताछ में बताया कि तात्या टोपे नगर निवासी विकास गुप्ता को सरिया औने पौने दाम में बेंची थी।जिस पर पुलिस ने विकास को गिरफ्तार किया।दो साथी लकी और विनोद फरार है। बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी है। जल्द फरार चोरों को भी पकड़ लिया जायेगा।