जापान: विमान से धुआं उठते देख पॉयलट समेत यात्रियों के बीच मचा हड़कम्प

इमरजेंसी लैंडिंग के बादयात्रियों की जान में जान आई। काफी देर तक हवा में ही यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा।

0

जापान से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ हवा में उड़ान भरते समय विमान से अचानक धुआं उठने लगा। विमान से धुआं उठते देख पॉयलट समेत क्रू मेंबर्स में पहले अफरातफरी मच गई। फिर विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) के एक विमान में उड़ान के दौरान बुधवार को धुआं निकलते देखा गया, जिसके बाद उत्तरी जापान के शिन चिटोस हवाईअड्डे पर उसे सुरक्षित उतार लिया गया। सरकारी प्रसारक एनएचके ने यह जानकारी दी।

जहाँ इमरजेंसी लैंडिंग के बादयात्रियों की जान में जान आई। काफी देर तक हवा में ही यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा। वही एनएचके ने कहा कि टोक्यो से आ रही एएनए की उड़ान में लगभग 200 लोग सवार थे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि कि इंजन बंद होने पर विमान के पंख वाले क्षेत्र से आ रहा धुआं कम हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here