जालौन: पुलिस ने पकड़े गए 21 हजार किलो मांस को कराया नष्ट

0
33

यूपी की जालौन (Jalaun) पुलिस ने 20 दिसंबर को एक कंटेनर से 21000 किलो प्रतिबंधित मांस को पकड़ा था जिसको आज नष्ट करने का काम किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस पर मौके पर मौजूद रहा।

एक हफ्ते पहले पुलिस ने पकड़ा था प्रतिबंधित मांस

जालौन (Jalaun) जिले में पुलिस के तरफ से एक हफ्ते पहले एक कंटेनर से प्रतिबंधित मांस को पकड़ने का काम किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कीकी गई थी। कंटेनर से बरामद हुए प्रतिबंधित मांस को आज पुलिस ने नष्ट करने का काम किया। बता दे जालौन के एट थाना क्षेत्र टोल प्लाजा के पास बीते एक सप्ताह पहले मांस से भरा कंटेनर थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ा था। फर्जी बिल्टी बनाकर हैदराबाद ले जाया जा रहा प्रतिबंधित पशु का मांस फिश फूड के नाम से कंटेनर में पैक था। थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने 20 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर कंटेनर पकड़ा था। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम को बुलाकर मांस का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। पुलिस ने बताया था कि चालक नवीन कुमार पुत्र रूपलाल मेहता ग्राम बारे थाना भराड़ी जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही युसूफ पुत्र स्माइल हक मकान नंबर एक प्रथम तल गली नंबर बृजपुर लक्ष्मी नगर परवाना रोड दिल्ली जिसे खुद को माल का मालिक स्वीकार किया था।

कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को भेजा गया जेल

एट थाना क्षेत्र टोल प्लाजा के पास से बीते सप्ताह पकड़े गए प्रतिबंधित मांस के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया था। इस मामले के बाद पुलिस चारों आरोपियों को आज कोर्ट में लेकर पहुंची जहां पर चारों को न्यायालय ने सजा सुनाई। जिनको पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल तक पहुंचाने का काम किया। वही कोर्ट की तरफ से प्रतिबंधित मांस को नष्ट करने के आदेश भी जारी किए गए। जिसके बाद पुलिस ने एक बड़ा गड्ढा खोदा और उसमें प्रतिबंधित मांस को दफनाने का काम किया गया।