देवास: चिलचिलाती गर्मी में स्कूलों का समय बदलने से बच्चो को राहत

स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया।

0

Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास स्कूलों के संचालन का समय सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े चार बजे का था। दोपहर के समय में तेज गर्मी के कारण अधिकांश स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति नगण्य ही रहती थी। साथ ही स्कूल स्टाफ भी कहीं न कहीं गर्मी के कारण परेशान होता था। शनिवार को जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा तेज गर्मी में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया।

इसके अनुसार स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक संचालित होंगे। अब स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। राहुल हाड़ा, सूरज सिसोदिया, लीलाधर धनगर, राहुल गोस्वामी, जितेंद्र धनगर सहित अभिभावकों ने कलेक्टर के प्रति आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here