बिहार: करण के साथ मोहब्बत चढ़ी परवान, तो घर से भागी फरीना, अब मिल रही धमकी

फरीना खातून ने धर्म परिवर्तन कर हिन्दू लड़के करण से शादी कर ली है। अब खुशबू बनी फरीना खातून को परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

0
Bihar

बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले के करजा धाना क्षेत्र के पकड़ी पकोही गांव की रहने वाली फरीना खातून को गांव के ही करण से मोहब्बत हो गया। जहां दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो फरीना खातून और करण ने घर से भागकर विवाह रचा ली। फरीना ने करण की खातिर अपना धर्म बदला और खुशबू बनकर उसके साथ शादी रचाई। अब खुशबू के लिए तमाम तरह की परेशानिया खड़ी हो गयी है। उसने कानून का सहारा लिया है और जान बचाने की गुहार लगाई है। खुशबू के परिजन अब करण और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

खुशबू बनी फरीना खातून को परिजन जान से मारने की दे रहे धमकी

मुस्लिम लड़की फरीना खातून ने धर्म परिवर्तन कर हिन्दू लड़के करण से शादी कर ली है। अब खुशबू बनी फरीना खातून को परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फरीना खातून यानी खुशबू की गलती ये है कि वह गांव के ही हिन्दू लड़के करण से शादी कर ली है। वही जब फरीना और करण दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी तो दोनों ने शादी करने की ठानी लेकिन मुस्लिम होने के कारण परिजन फरीना को नहीं अपना रहे थे तो उसने प्यार को झुकाना मुनासिब नहीं समझा।

अपने प्यार के लिए खुशबु ने छोड़ा अपना घर

फरीना घर छोड़कर करण के पास पहुंच गई और अपना धर्म परिवर्तन करा लिया। हिन्दू धर्म अपनाने के बाद फरीना खुशबू हो गई। फरीना उर्फ खुशबू और करण ने हिन्दू रीति-रिवाज से मंदिर में सात फेरे लिए। शादी की जानकारी मिलते ही फरीना के माता पिता ने करण पर फरीना का अपहरण करने का मामला दर्ज करा दिया। जब फरीना को इस बात का पता चला तो वह सीधे थाने पहुंची और फिर कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया कि उसका अपहरण नहीं हुआ बल्कि अपनी मर्जी से उसने घर से भागकर करण के साथ शादी की है।

फरीना ने न्यायालय से जान की रक्षा की लगायी गुहार

अदालत में फरीना ने ये भी बताया कि उसने अपनी मर्जी से अपना धर्म परिवर्तन कराया है और हिन्दू रीति रिवाज के साथ करण से मंदिर में शादी रचाई है। अब वो करण के साथ ही रहना चाहती और अपने ससुराल जाना चाहती है। हालांकि लड़की फरीना खातून उर्फ खुशबू को उसके परिजन के तरफ से जान मारने की धमकी मिल रही है। इसके लिए फरीना उर्फ खुशबू ने न्यायालय से जान की रक्षा की गुहार भी लगाई है।