चीन से सटे बॉर्डर पर तैनात सैनिको से मिलने पहुंचे सेना प्रमुख

भारत के थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे आज सुबह अरुणाचल प्रदेश पहुंचे और वहाँ के सैनिको से मुलाकात भी की|

0
66

भारत के थलसेना प्रमुख (Army chief) जनरल मनोज पांडे सोमवार की सुबह अरुणाचल प्रदेश पहुंच चुके है| यहां उन्होंने चीन की बॉर्डर से सटे इलाकों का दौरा किया और वहाँ के सैनिको से मुलाकात की| थलसेना के प्रमुख (Army chief) जनरल मनोज पांडे ने एलएसी के करीब संवेदनशील क्षेत्रों का भी जायजा लिया।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर (Tawang Sector) में एलएसी (LAC) के पास भारतीय सैनिक और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के लगभग डेढ़ महीने बाद थलसेना प्रमुख (Army chief) जनरल मनोज पांडे ने वहाँ पहुंचे है|

चौकसी बढ़ाने और मजबूती से निगरानी करने का मंत्र दिया

बताया गया है कि, जनरल मनोज पांडे ने पूर्वी अरुणाचल में एलएसी के करीब तैनात सैन्य टुकड़ियों की तैयारियां देखीं। उन्होंने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। जनरल मनोज पांडे ने जवानों को चौकसी बढ़ाने और मजबूती से निगरानी करने का मंत्र भी दिया।

गौरतलब है कि, इससे पहले शनिवार को जनरल मनोज पांडे ने पूर्वी कमान के कोलकाता स्थित मुख्यालय का दौरा किया था। यहां उन्होंने अफसरों से अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत की सैन्य तैयारियों की समीक्षा की थी।

अधिकारियों ने कहा कि, पूर्वी कमान के कोलकाता मुख्यालय के वरिष्ठ कमांडरों ने सेना प्रमुख को सैनिकों की तैनाती सहित विभिन्न परिचालन मामलों के बारे में जानकारी दी।

सैन्य अधिकारियों और सैनिकों की प्रशंसा की

पूर्वी कमान अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम सेक्टर में एलएसी की निगरानी करती है। सेना ने कहा कि, जनरल मनोज पांडे ने पेशेवर तरीके का पालन करने और कर्तव्य के प्रति समर्पण के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए सैन्य अधिकारियों और सैनिकों की प्रशंसा की।

सेना ने एक ट्वीट में कहा कि, भारत के थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पूर्वी कमान मुख्यालय कोलकाता का दौरा किया और उन्हें परिचालन संबंधी तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। सेना के प्रमुख (Army chief) ने सैन्य अधिकारियों और जवानो के साथ बातचीत की|