ताइवान के बाद आज जापान में आया विनाशकारी भूकंप

4 अप्रैल को जापान के होंशू के उत्तरी तट पर आज यानि गुरुवार की सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।

0

ताइवान में हाल ही में आए विनाशकारी भूकंप के बाद, अब जापान की धरती भी डोल गयी है। 4 अप्रैल को जापान के होंशू के उत्तरी तट पर आज यानि गुरुवार की सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी।

जापान में भूकंप की गहराई 55 किमी थी जो जापान में भारतीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे आया। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर अभी सामने नहीं आई है।