प्रयागराज में होगा हिन्दी साहित्य सम्मेलन का 73 वां अधिवेशन

0
54
9News Hindi

प्रयागराज में हिन्दी साहित्य सम्मेलन का दो दिवसीय 73 वां अधिवेशन 27 साल बाद 12 मार्च से होगा। अंतिम बार 1994 में हुआ था। सम्मेलन के 111 साल के इतिहास में सात बार प्रयागराज में अधिवेशन किया गया है। अधिवेशन में कई प्रांतों के साहित्यकार भाग लेंगे।

सम्मेलन के प्रधानमंत्री विभूति मिश्र के अनुसार अधिवेशन की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल होंगी। सभापति इग्नू के कुलपति डॉ. नागेश्वर राव होंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी और सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी होंगी। 13 मार्च को सुबह नौ बजे साहित्य परिषद के तहत स्वतंत्रता आंदोलन में साहित्य की भूमिका पर परिसंवाद होगा। दिन 11:30 बजे राष्ट्रभाषा परिषद के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रभाषा विषय पर परिसंवाद व विमर्श होगा। साहित्य परिषद के सभापति उप्र हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. सदानंद गुप्ता और राष्ट्रभाषा परिषद के सभापति केंद्रीय हिन्दी शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा जोशी होंगे। समापन सत्र में शाम पांच बजे प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस सत्र के सभापति हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. सूर्य प्रसाद दीक्षित, मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शेखर कुमार होंगे।