दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से बैठे पहलवान

भारतीय कुश्ती महासंघ से विवाद के मद्देनजर पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हुए हैं।

1
65

Delhi: एक बार फिर देश के दिग्गज पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India) से विवाद के मद्देनजर पहलवान दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हुए हैं। इस दौरान पहलवानों का कहना है कि, उन्हें किसी की तरफ से कोई कॉल नहीं आया है। खेल मंत्रालय से जुड़े सवाल पर विनेश (Vinesh) और साक्षी (Sakshi ) ने कहा कि, उन्हें किसी का कॉल नहीं आया है।

‘पिछली बार हम उठ गए तो देश को गलत सन्देश गया’

साक्षी मालिक (Sakshi Malik) का कहना है कि, पिछली बार हम बातों में आ गए और धरने से उठ गए थे। इस बार लिखित तौर पर जब तक कुछ नहीं होता तबतक हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे। पिछली बार हम उठ गए तो देश को गलत सन्देश गया। कोई भी राजनीतिक पार्टी अगर समर्थन में आएगी तो उनका स्वागत है। पहलवान डरे हुए है, इसलिए सामने नहीं आ पा रहे। रात को खाना अंदर नहीं आने दिया जा रहा था। जब तक इंसाफ नहीं मिलता ये लड़ाई जारी रहेगी।

हमसे किसी ने बात करने की कोशिश नहीं की: विनेश

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने कहा कि, रात भर हम यहां रहे किसी का फोन नहीं आया। हमसे किसी ने बात करने की कोशिश नहीं की। अभी ये प्रदर्शन जारी रहेगा। ब्रिजभूषण सिंह के खिलाफ अबतक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इस बाबत जो कमेटी बनी वो बृजभूषण के लोग ही चला रहे हैं। पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। बृजभूषण सिंह का कार्यकाल जरूर खत्म होने वाला है लेकिन उन्होंने शोषण किया है और उन्हें इसकी सजा मिलनी चाहिए।

‘हमें सिर्फ आश्वासन मिला था’

वही, संगीता फोगाट (Sangeeta Phogat) ने कहा कि, हमसे गलती हुई पिछली बार हम यहां से चले गए थे। इस बार प्रदर्शन जारी रहेगा। हमें सिर्फ आश्वासन मिला था। लेकिन बृजभूषण शरण सिंह फिर से फेडरेशन को चला रहा है। कमेटी में उसी के आदमी हैं उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महिला पहलवान डर के मारे सामने नहीं आ पा रही है: बजरंग

बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने कहा कि, बृजभूषण शरण सिंह ने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है। उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। महिला पहलवान डर के मारे सामने नहीं आ पा रही है। क्योंकि कमेटी की तरफ से उन्हें और हमें कोई सहयोग नहीं मिल रही है। पहलवानों ने कहा कि एक नाबालिग सहित सात लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के मद्देनजर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सीपी पीएस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ पॉक्सों के तहत मामला चलना चाहिए। हम कार्रवाई के लिए ढाई महीने से इंतजार कर रहे हैं।

Comments are closed.