WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने हराया गुजरात जाइंट्स को

हरमनप्रीत कौर बनी प्लेयर ऑफ द मैच

0
71

WPL 2023: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम महज 64 रन पर ढेर हो गई।

महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात जाइंट्स को 143 रनों से हरा दिया। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार खेल दिखाते हुए सिर्फ 30 गेंदों में 65 रन बनाए और अपनी टीम को 208 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मालिक नीता अंबानी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि WPL युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

नीता अंबानी ने कहा कि, “WPL का ओपनिंग डे एक अविस्मरणीय दिन था। मुझे उम्मीद है कि टूर्नामेंट कई युवा लड़कियों को अपने सपनों का पालन करने और खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। डब्ल्यूपीएल का हिस्सा बनना बहुत रोमांचकारी है”।

उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि WPL और अधिक महिलाओं को खेलों में अपना कैरियर बनाने में मदद करेगा, साथ ही उन्होंने माहौल की प्रशंसा भी की। नीता अंबानी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह देश भर की युवा लड़कियों को खेल खेलने, अपने सपने को साकार करने और अपने दिल की सुनने के लिए प्रेरित करेगा”।

हरमनप्रीत कौर बनी प्लेयर ऑफ द मैच

मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम महज 64 रन पर ढेर हो गई। मुंबई की जीत में हरमनप्रीत कौर का अहम योगदान था क्योंकि मैच में उनका स्ट्राइक रेट 216.67 था और उन्होंने 14 चौके जड़े थे। उन्हें खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

उन्होंने आने वाले सभी प्रशंसकों अभिवादन करते हुए और उनकी उपस्थिति को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “महिला टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में इतने सारे लोगों को देखकर बहुत अच्छा लगा, पुरुष और महिलाएं दोनों बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।” उन्होंने टीम की प्रशंसक सेना, एमआई पल्टन के लिए एक विशेष संदेश भी साझा किया, “चलो बस हमारी लड़कियों का समर्थन करें और उन्हें अधिक शक्ति दें। मैं इस उद्घाटन टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएं देती हूँ”।