कमासिन गौशाला मे गोवर्धन पूजा पर हुआ गोवंशो का पूजन व भोग कार्यक्रम

0
33

Banda: विकास खंड कमासिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कमासिन की गौशाला (Kamasin Gaushala) में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने पहुंचकर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में भाग लिया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार गुप्ता के द्वारा गौवंशों के लिए गुड, खिचड़ी, पूड़ी सब्जी आदि की व्यवस्था की गई। समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, जिसमें गोवर्धन पूजा के अंतर्गत गौवंशों का मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन किया गया और गोवंश को गुड़, खिचड़ी, पूड़ी-सब्जी आदि खिलाया गया।

कमासिन गौशाला (Kamasin Gaushala) में 952 गोवंश संरक्षित हैं। इस गौशला के नोडल अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी काशी प्रसाद वर्मा हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति द्वारा गौसेवको का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई, जिसमें नंदूराम चतुर्वेदी को जिला उपाध्यक्ष तथा शत्रुघ्न सिंह को ब्लाक अध्यक्ष कमासिन तथा शक्ति प्रताप सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष कमासिन नियुक्त किया गया। गौशाला की तमाम व्यवस्थाओं को देखा गया और नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में गौशालाओं का भ्रमण करें और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले तथा अव्यवस्था पाए जाने पर प्रशासन को अवगत कराए तथा उनमें सुधार किए जाने हेतु अग्रसर रहें।

कार्यक्रम के दौरान विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति, जिला सह संयोजक संतोष त्रिपाठी, जिला मंत्री अरुण मिश्रा, तहसील अध्यक्ष प्रभंजन गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।