बेटे मयंक के सपा में शामिल होने पर आखिर क्या बोलीं सांसद रीता बहुगुणा जोशी

0
88
File Photo

सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सांसद त्रिपुरा में आयोजित संसदीय भाषा उप-समिति बैठक में भाग लेने गई हैं। उन्होंने कहा है कि बेटे मयंक ने सपा क्यों ज्वाइन की उस बारे में मैं भी कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। मेरा स्टैंड पहले से ही क्लियर है। मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगी।

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले शनिवार को भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। यह एलान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में किया। इस दौरान उन्होंने मयंक का मंच पर स्वागत किया और धन्यवाद दिया।

सपा प्रत्याशी के समर्थन में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भगतपट्टी में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा में भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी भी शामिल रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने उनके सपा में शामिल होने की घोषणा की।

सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि बेटे मयंक जोशी ने सपा क्यों ज्वाइन की उस बारे में मैं भी कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। मेरा स्टैंड पहले से ही क्लियर है। मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगी।