Weather Update: शीतलहर से राहत नहीं, इन राज्यों में और बढ़ेगी ठण्ड

दिल्ली और आसपास के इलाको में शीतलहर बने रहने का अनुमान है| जहा दिल्ली सहित मुंबई से लेकर बिहार तक के इलाको में गिरेगा तापमान|

0
61

नए साल की शुरुआत के साथ उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाको में ठण्ड बढ़ने के अनुमान है| दिल्ली और आसपास के इलाको में शीतलहर छायी हुई है| मौसम विभाग की माने तो राजस्थान, उत्तर प्रदेश में घने कोहरे छाए रहने का अनुमान है| मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय से आने वाली सर्द हवाओं के कारण से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है|

मौसम विभाग ने बताया कि इस कारण से राजस्थान के उत्तरी भाग मंगलवार तक शीतलहर के चपेट में रह सकते है| दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी शीतलहर की स्थिति बने रहने की उम्मीद है| आगे हम आपको दिल्ली से लेकर मुंबई, राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के मौसम का हाल बताएंगे|

इन राज्यों में आज छायी रहेगी शीतलहर

दिल्ली में आज सुबह से ही शीतलहर छाया हुआ है| दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है| वहीं बुधवार से दिल्ली में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है| हालाँकि, आगे ठण्ड से राहत मिलने की भी उम्मीद है| वही बात करे मुंबई की तो, आज मुंबई में अधिकतम टेम्प्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम टेम्प्रेचर 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है|

राजस्थान में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है| यहां बुधवार से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी| वही, उत्तर प्रदेश में आज पुरे दिन शीतलहर छाया रह सकता है| आज उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है| बात करे बिहार की तो, आज वहाँ हल्के बादल छाये रह सकते है| जहा आज वहाँ की टेम्प्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है|