मौसम हुआ खुशनुमा, Delhi-NCR के कई इलाकों में बारिश

आकाश में बादल छाए हुए हैं, 20-30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

0
10

दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। आकाश में बादल छाए हुए हैं। 20-30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बादल और हल्की बूंदा-बांदी के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भीषण गर्मी के बीच नोएडा में भी हुई हल्की बारिश से लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिली है।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान यहां पर 46 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था। दिल्ली के मुंगेशपुर में आज यानि बुधवार को तापमान 52.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा था। मौसम विभाग ने एक जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की थी। जहाँ आज मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली है।