कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामपुर में मतदान जारी

उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रातः 9:00 बजे तक लगभग 10.56% मतदान हुआ है।

0
17

Rampur News: लोकसभा चुनाव के लिए आज यानि शुक्रवार से वोट डाले जा रहे है। जहाँ उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रातः 9:00 बजे तक लगभग 10.56% मतदान हुआ है। वही सपा, भाजपा और बसपा प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथों पर मतदान किया है।

रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे। घनश्याम सिंह लोधी ने अपने गांव खैरुल्लाहपुर में मतदान किया। वही मतदान के बाद घनश्याम सिंह लोधी ने मीडिया से कहा कि आज लोकतंत्र का पर्व है और अपने मत का हर किसी को प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि 5 साल में एक बार यह पर्व आता है। मैं जनता से यही अपील करता हूं कि पहले लोकतंत्र का पर्व मनाएं उसके बाद फिर काम पर जाएं।

बता दे कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामपुर में मतदान जारी है और मतदाता भी खुलकर अपने मताधिकार का उपयोग भी कर रहे है।