मणिपुर में एक बार फिर से भड़क उठी हिंसा, नौ लोगो की हुई मौत

24 घंटे में ताजा हिंसा भड़कने के बाद एक महिला सहित नौ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हो गए है।

0
5

मणिपुर (Manipur) में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है। राज्य के खमेनलोक इलाके में गोलीबारी के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी सेना के सूत्रों से मिली है। वही फिर से भड़की हिंसा को लेकर लोगो के बीच दहसत का माहौल छा गया है।

बता दे कि, पिछले 24 घंटे में ताजा हिंसा भड़कने के बाद एक महिला सहित नौ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हो गए है। सूत्रों के अनुसार, खमेनलोक इलाके में देर रात फायरिंग की घटना में ये मौतें हुई हैं। कई घायलों को इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया है। हिंसा में मारे गए लोगों में से कुछ के शरीर पर कट के निशान हैं और कई गोलियां लगी हैं।

वही इंफाल ईस्ट के पुलिस आयुक्त शिवकांत सिंह ने बताया कि, खमेनलोक इलाके में भड़की ताजा हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

एक महीने से ज्यादा समय से हिंसाग्रस्त मणिपुर (Manipur) में लगातार शांति की कोशिशें की जा रही हैं। मैतेई और कुकी समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर झड़प हो गई थी। ये घटना ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही कर्फ्यू में ढील दी गई थी। खमेनलोक इलाके में बीते कुछ दिनों से लगातार तनाव बना हुआ था।