वाराणसी: संत रविदास जन्म स्थली सीर गोवर्धन इलाका दुस्वारियों से जूझ रहा

आप को बताते चले की वाराणसी में एक ओर जहां विकास की गंगा बह रही हैं। वही संत रविदास की  जन्म स्थली सीर गोवर्धन का इलाका दुस्वारियों से जूझ रहा हैं।

0
13

वाराणसी में लगभग तीन माह पहले आये थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवर्धन पुर के लोटो बीर के पास उस समय नगर निगम और पी डब्लू डी द्वारा काम कराया गया था अब वही वह कार्य लोगो बहुत अधिक परेशान कर रहा है। आज  लोगो के सैकड़ो घर बीमारी की चपेट में है।

आप को बताते चले की वाराणसी में एक ओर जहां विकास की गंगा बह रही हैं। वही संत रविदास की  जन्म स्थली सीर गोवर्धन का इलाका दुस्वारियों से जूझ रहा हैं। बता दे कि, कुछ महीनों पहले सड़कों के निर्माण का कार्य ठेकेदारों द्वारा करवाया गया था। वहीं इस कार्य में लापरवाही के चलते नालों को ही पाट दिया गया।

जिससे रविदास मंदिर से कुछ दूरी पर लोटुबीर इलाके के सैकड़ों घरों के लोगो को काफी  परेशानी झेलनी पड़ रही है। दरअसल, सड़क निर्माण के दौरान नालों को ही पाट दिया गया। जिसकी वजह से आगे की ओर से आने वाला नाली का पानी इलाके में फैल गया है।

वहीँ जलकुंभी भी गंदे पानी के साथ बीमारियों का सृजन कर रही है। इलाके में डेंगू और मलेरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं पीने के पानी में सीवर का पानी आ रहा हैं। PWD और नगर निगम के बीच जनता पीस रही हैं। स्थानीय पार्षद के पति कल्लू का कहना है कि मेयर सहित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं।