Varanasi: G20 देशो के मेहमानो सहित विकास मंत्री सारनाथ का भ्रमण करने पहुंचे

G20 देशों के मेहमान व विकास मंत्री आज वाराणसी दौरे पर हैं। मंगलवार सुबह सभी तथागत की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ का भ्रमण करने पहुंचे हैं।

1
4
G20 countries

जी20 देशों के मेहमान व विकास मंत्री आज वाराणसी दौरे पर हैं। मंगलवार सुबह सभी तथागत की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ का भ्रमण करने पहुंचे हैं। वहां प्राचीन खंडहर, स्मारकों, धमेख स्तूप, उपदेश स्थल और संग्रहालय आदि को देख रहे हैं। साथ में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी मौजूद हैं।

यहां जलपान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन है। इसके बाद सभी मेहमान आज दोपहर में दिल्ली रवाना हो जाएंगे। मेहमानों के आज के कार्यक्रम के मद्देनजर नदेसर स्थित होटल से सारनाथ तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। कोई भी वाहन इस रास्ते से नहीं गुजर पाएंगे।

आशापुर चौराहे से सिंहपुर अंडरपास तिराहे तक नो इंट्री जोन घोषित किया गया है। साथ ही शहर में अन्य मार्गों पर भी रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग चौकी सारनाथ म्यूजियम से लेकर धम्म स्तूप मेन गेट तक व साइबर थाना परिसर में है।वहीं, सामान्य पार्किंग रंगोली तिराहा से महाबोधि इंटर कॉलेज तक दाहिनी तरफ है।

जी20 देशों के विकास मंत्रियों ने सोमवार को सतत विकास के भारतीय मॉडल व जीवनशैली को सर्वश्रेष्ठ बताया और इसे अपनाने पर जोर भी दिया। सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने की जीवन शैली पर हुई चर्चा में कहा गया कि, लैंगिक समानता एक मौलिक मानव अधिकार है। सभी महिलाओं और लड़कियों को उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराने के लिए सशक्त बनाना होगा।

भारत में महिला सशक्तीकरण के प्रयासों को विस्तार से बताया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, मिशन पोषण, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, सुकन्या समृद्धि योजना, और परिवर्तनकारी प्रधानमंत्री जन धन योजना जैसी पहल ने भारतीय महिलाओं के जीवन को बदल दिया है। भारत के इन प्रयासों को जी20 देशों के प्रतिनिधियों ने खूब सराहा है।

Comments are closed.