Uttar Pradesh: आगरा में युवक की गोली मारकर हत्या

युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।

0
56
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी के गांव पीपरिया के पास थार गाड़ी के अंदर युवक का शव मिला है। युवक के बीच माथे में गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

जिस थार गाड़ी में शव मिला है, उसके अभी नंबर भी नहीं आए हैं। युवक की पहचान आगरा के ताजगंज के महुआ खेड़ा निवासी धर्मवीर यादव (24) पुत्र शिवराम यादव के रूप में हुई है। पिता की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक के चचेरे भाई जितेन्द्र यादव ने बताया कि धर्मवीर बीती शाम को घर से निकला था। रात 10 बजे उससे घरवालों की बात भी हुई थी। उसने बताया था कि कमरे पर ही है।

पिता की मौत के बाद धर्मवीर ने अपना पूरा परिवार संभाल लिया था। दो बहनों में इकलौता भाई था। बड़ी बहन उमा की शादी हो चुकी है। छोटी बहन पढ़ाई कर रही है।

धर्मवीर के पिता जमीदार थे। वह पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। दस दिन पहले ही थार गाड़ी ली थी। इसी के नाम पर यह थार गाड़ी है। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अविनेश कुमार और थाना प्रभारी कृपाल सिंह पहुंचे हैं।

फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी धर्मवीर ने तीन करोड़ की जमीन बेची थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।