Uttar Pradesh: देवर के लिए महिला ने पति को उतरा मोत के घाट

शाहजहांपुर में एक सुहागिन ने वट सावित्री की पूजा के एक दिन पहले ही अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

0
8
Uttar Pradesh

एक तरफ शुक्रवार के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बट सावित्री की पूजा करती हैं, वहीं शाहजहांपुर में एक विवाहिता ने वट सावित्री पूजा के एक दिन पहले अपने देवर के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी व उसके देवर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इन दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस को मिला है।

बताया जा रहा है कि देवर-भाभी के अवैध संबंधों को लेकर पति रोड़ा बना हुआ था। शक होने पर पति देवर को घर नहीं आने देता था। जिसके चलते दोनों ने साजिश रचते हुए पहले पति को नींद की गोलियां खिलाई, फिर उसकी गला दबाकर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना थाना अल्लाहगंज की बगिया मोहल्ले की है, जहां गुरुवार को मैकेनिक अनोज ठाकुर का शव घर पर पड़ा मिला। पुलिस को मृतक के चेहरे और गले पर पर चोट के निशान मिले थे। बताया जा रहा है कि यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि अनोज ठाकुर की पत्नी सोनी और उसके छोटे भाई श्याम पाल ने मिलकर की थी।

बताया जा रहा है कि सोनी और देवर के बीच अवैध संबंध हो गए थे। इस बात की भनक उसके पति अनोज ठाकुर को लग गई थी। जिसके चलते अनोज ने अपने छोटे भाई के घर आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में अनोज की पत्नी सोनी और देवर ने मिलकर साजिश रचते हुए रात में आटे में नशीली गोलियां मिलाकर उसे रोटियां खिला दी। बेहोश होने के बाद दोनों ने मिलकर उसका गला दबाया। यही नहीं जब उसकी मौत नहीं हुई तो दोनों ने लाठी-डंडे और ईंट से कुचल कर हत्या कर दी।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल है किया। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई है। मामले में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।