Uttar Pradesh: किसान की गोली मारकर हत्या

हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।

0
31
Uttar Pradesh

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में रविवार रात 50 वर्षीय किसान रक्षपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि किसान रविवार रात अपने घर में सो रहा था। आधी रात के समय चार लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने आते ही घर में रक्षपाल को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज से घरवाले जग गये।

मृतक के भतीजे जितेंद्र यादव का कहना है कि उनके गांव के बाबूराम, कपूरी, नन्हे और विनेश घर में घुस आए थे। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की है। थाना पुलिस ने जितेंद्र की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।