UP: नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज से हुआ शुरू

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने बताया कि, पहले चरण के तहत मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा।

1
51

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में मतदान (election) बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने बताया कि, पहले चरण के तहत मतदान (election) सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर में वोट डाला। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में वोट डालने के बाद की अपनी तस्वीर साझा की।

उन्होंने ट्वीट में कहा, “आज नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए गोरखपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान हमारा अधिकार होने के साथ ही प्रमुख कर्तव्य भी है। अपने नगर निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए आप भी मतदान अवश्य करें। भारत माता की जय।” बता दे कि, पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों में मतदान जारी है। इन जिलों में 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

पहले चरण में नगर निगमों के 10 महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवार अपना किस्मत आजमा रहे है।

Comments are closed.