UP: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के 38 जिलों में मतदान जारी

इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं।

2
10

municipal elections: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव (municipal elections) के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी है। इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी का भाग्य आज ईवीएम में बंद होगा।

वही मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने मतदान किया है। मिर्जापुर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नगर निकाय चुनाव (municipal elections) में बिसुंदरपुर इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ संख्या 17 पर महिलाओं की लाइन में कतारबद्ध होकर वोट डालने के लिए अपने नंबर का इंतजार किया है। जहाँ वोट डालने के बाद उन्होंने सेल्फी भी ली।

वही पीलीभीत में मॉडल स्कूल के बाहर वोटर लिस्ट में नाम ना होने पर मतदाता भड़क गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और अधिकारी पहुंचे। मतदाताओं का आरोप था कि ना पर्ची दी जा रही न वोटर लिस्ट में नाम है। कानपुर में विधायक राहुल सोनकर और उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गया है। वोटिंग लिस्ट में नाम न होने की वजह से वो मतदान नहीं कर पाए हैं। राहुल सोनकर बिल्हौर विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं। वोटर लिस्ट में बहुत से लोगों के नाम गायब हैं। कही पर एक ही व्यक्ति का नाम कई बार अंकित किया गया है।

मऊ नगर के सर इकबाल पब्लिक स्कूल बूथ पर मुस्लिम महिला मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेरठ के रशीद नगर के वार्ड 89 में कुछ वोटरों ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। उधर, शेरगढ़ी में दलित वोटों में भी बंटवारा हो गया है।

वही, फर्रुखाबाद के कायमगंज की मोहल्ला नुनहाई निवासी घासीराम की 75 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी कन्या विद्या पीठ मतदान केंद्र पर परिजनों के साथ मतदान करने पहुंची। मतदान करने के बाद वृद्धा बाहर निकलते समय गश खाकर गिर गई। अचानक महिला के गिरने से वहां भगदड़ मच गई। वृद्धा को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मेरठ में मोदीपुरम स्थित डीएमए स्कूल में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ऋचा सिंह ने भाजपा समर्थकों पर मनमानी का आरोप लगाया। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं की आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बहस हुई। ऋचा सिंह ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ भी बहस कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की। ऋचा सिंह ने बताया कि फतेहउल्लापुर में भी गड़बड़ी की शिकायत मिल रही हैं।

Comments are closed.