UP: खदान की गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की हुई मौत

0
16
dead body

यूपी के महोबा में एक ट्रैक्टर अचानक से खदान की गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चालक की खाई में गिरने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया और उन्होंने खदान संचालक पर लापरवाही के आरोप लगाए।

खनन के दौरान गहरी खाई में गिर गया ट्रैक्टर

महोबा जिले में अचानक से उस समय हड़कंप मच गया। जब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में एक ट्रैक्टर चालक के साथ अचानक से गिर गया। इस हादसे के बाद खदान में मौजूद लोग दौड़ कर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चालक बुरी तरीके से जख्मी पड़ा था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। दरअसल बता दे चले कि मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के डहर्रा पत्थर खदान का है। यहां पर रोजाना की तरह यहाँ पर पत्थर खदान का काम किया जा रहा था ट्रैक्टर पर 35 साल के कल्लू वर्मा सवार थे तभी अचानक से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर डेढ़ सौ फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों की टीम ने चालक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां जांच पड़ताल शुरू की गई।

परिवार ने खदान संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप

कल्लू वर्मा के परिवार के लोगों ने बताया है कि पत्थर खदान पर लगातार लापरवाही के मामले आते रहते हैं लेकिन यहां खदान संचालक अपनी लापरवाही से बात नहीं आते हैं। कल्लू वर्मा रोजाना की तरह पत्थर खदान पर काम करने के लिए गए थे तभी खदान संचालक की लापरवाही की वजह से कल्लू ट्रैक्टर के साथ पत्थर की गहरी खाई में जा गिरा। जिसके बाद खदान संचालक ने इस मामले में हमें जानकारी नहीं दी जब बाद में मजदूरों ने हमें इस मामले में जानकारी दी तब देखा कि अस्पताल में कल्लू मृत हालत में पड़ा हुआ है। हम चाहते हैं की खदान संचालक और मुनीम के खिलाफ कार्रवाई हो। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन खदान संचालक और मुनीम अभी भी फरार हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के लिए टीम को गठित कर दिया।