कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे संजय निषाद, सरकार की बताई खूबियां

0
39

यूपी के मुरादाबाद में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2024 में होने वाले चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

सरकार की योजनाओं के बारे में निषाद ने दी जानकारी

योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) मुरादाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। यहां पर उनका पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने बताया कि हमारा जिस पार्टी के साथ गठबंधन है वह गठबंधन मजबूत है और मजबूती के साथ हम लोग आगे काम कर रहे हैं। आगे कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही है सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सभी को एक नजरिए से देखा जा रहा है सभी को साथ में लेकर काम किया जा रहा है। आपका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत सभी को सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनाव के लिए कहा रहे तैयार

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने कहा है कि हमारा लक्ष्य है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ गठबंधन की पार्टी को जिताने का काम करना है। जिस तरह से आप लोगों ने मिलकर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में यूपी में सरकार बनाई थी उसी तरीके से आप लोग मिलकर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ मोदी सरकार बनाएं। आप लोग जनता के बीच में पहुंचकर बताएं हमारी पार्टी और गठबंधन की पार्टी ने मिलकर किस तरीके से लोगों का विकास किया है। आगे उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा है कि मोदी के आगे कोई भी गठबंधन नहीं चलेगा। जिस तरीके से 2014 में हमने सरकार बनाई थी उसी तरीके से 2019 में बने और आगे भी बहुमत के साथ हमारी सरकार बनेगी।