UP: महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान का हुआ आयोजन

महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के क्रम में थाना तिन्दवारी के कस्बा तिन्दवारी में चौपाल का किया गया आयोजन किया गया।

0
4

महिलाओ और बालिकाओ के लिए कई सारे देश में अभियान चलाये जा रहे, जिससे उन्हें कई लाभ हो सके। अब इस बीच महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा अभिनंदन के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । वही थाना तिन्दवारी के कस्बा तिन्दवारी में क्षेत्राधिकारी सदर अंबुजा त्रिवेदी की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन किया गया।

वही ग्राम चौपाल के माध्यम से बालिकाओं व महिलाओं को उनकी सुरक्षा के विभिन्न संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों जैसे- लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइ 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई।

महिलाओं व बालिकाओं को उनके सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान कस्बा तिन्दवारी चेयरमैन सुधा साहू, थानाध्यक्ष तिन्दवारी कौशल सिंह, महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद आदि मौजूद रहे।