UP: सहारनपुर दौरे पर कल आएंगे CM योगी, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे हवाई निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां बाढ़ ग्रषित इलाकों का निरीक्षण करेंगे साथ ही कांवड़ यात्रा का भी जायजा लेंगे।

0
44
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिला सहारनपुर का दौरा करेंगे। वो बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। साथ ही कांवड़ यात्रा का भी जायजा लेंगे। सीएम के आगमन की सूचना प्रशासन को मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है

जनपद में बीते पांच दिनों से भारी बारिश के चलते यमुना समेत तमाम नदियों में उफान है। जिसके कारण जनपद में करीब 30 और महानगर में 13 कॉलोनियां भारी जल भराव के चलते बाढ़ की चपेट में हैं। साथ ही इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दौरे पर आ रहे हैं।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर आएंगे। वह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। यहां अधिकारियों के साथ बैठक करके वह सहारनपुर से लेकर गाजियाबाद तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग का हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर 1:15 बजे वायुयान द्वारा सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेगें। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करते हुए सहारनपुर पुलिस लाइन में 1:30 बजे आएंगे।

यहां से वह जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण कर यहां राहत कार्यो का जायजा लेंगे। यहां से पुलिस लाइन आएंगे और सभागार में जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के पश्चात 3:10 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और कांवड़ यात्रा हवाई मार्ग का निरीक्षण करते हुए हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद जाएंगे।