जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी 300 फरियादियों की समस्याएं

0
58

Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पहुंचे। जहां पर उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी जनता के लिए जनता दरबार लगाया और यहां पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनने का काम किया।

सीएम योगी ने 300 फरियादियों की सुनी समस्याएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोरखपुर दौरे पर पहुंचे यहां पर उन्होंने जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनने का काम किया। वहीं अधिकारियों को आदेश दिए की जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया। बताते चलें कि आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी पहुंचे। यहां पर मौजूद परिसर में जनता के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में आए 300 के करीब लोगों की समस्याओं को सीएम योगी ने खड़े होकर सुना। वही जनता को आश्वासन दिया कि आपको किसी भी तरीके से घबराने की जरूरत नहीं है, आपकी हर संभव मदद की जाएगी।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए आदेश

योगी (CM Yogi) के द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनने के दौरान जिले के संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जहां पर सीएम योगी ने कहा कि जनता की जो भी समस्या है उन समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना जाए। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी ने गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लिया है तो उसको तत्काल रूप से खाली करवाने का काम किया जाये। अगर किसी फरियादी की शिकायत थाने से संबंधित है तो उसकी शिकायत का पुलिस समय रहते समाधान करें। अगर किसी की समस्या प्रशासन से जुड़ी है तो जिला प्रशासन यह निश्चित करें कि उसे समस्या का कैसे समाधान कराया जाए। किसी भी फरियादी को किसी भी तरीके की परेशानी ना होना पाए।