UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले यूपी में जीतेंगे 80 की 80 सीटें

0
24

यूपी के शामली (Shamli) में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के यूपी से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अबकी बार उत्तर प्रदेश में हम लोग 80 की 80 सीटों को जीतने का काम करेंगे। इसी के साथ-साथ केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार भी बनाएंगे।

चुनाव कमेटी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे प्रदेश अध्यक्ष

शामली (Shamli) जिले में भारतीय जनता पार्टी के यूपी से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भाजपा कार्यकर्ताओं की चुनाव कमेटी की बैठक लेने के लिए आए हुए थे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहा कि चुनाव में बहुत कम वक्त रह गया। आप लोग जनता के बीच पहुंचकर जनता को पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम करें। वही आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर भाजपा जीतने जा रही है। जिसमें मोदी जी के द्वारा किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाने का काम कर रहे हैं।

राजपूतों की नाराजगी पर बोले प्रदेश अध्यक्ष

पश्चिम उत्तर प्रदेश में राजपूत समाज की नाराजगी पर उन्होंने कहा यह लोकतंत्र है सबको अपनी बात कहने में रखने का अधिकार है। सब लोग परिवार का हिस्सा है और जल्द ही इन सब मुद्दों को सुलता लिया जाएगा और एक बार फिर से देश में मोदी सरकार बनने जा रही है। जयंत चौधरी के भाजपा से गठबंधन करने पर उन्होंने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल भी इस विकास यात्रा का हिस्सा बना है उन्हें भी बीजेपी पार्टी ने दो सीटें दी हैं। सब कार्यकर्ता मिलकर मोदी जी के चेहरे पर जनता विश्वास करती है इसमें कोई दो राय नहीं एक बार फिर से देश में मोदी सरकार बनने जा रही है।