उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरने का काम किया। अखिलेश ने कहा कि यूपी में बेलगाम कानून व्यवस्था हो गई है यहां अपराध लगातार तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। योगी सरकार अपराधों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
अखिलेश बोल सरकार के दावे सिर्फ खोखले
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक बार फिर से क़ानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश यादव ने एक बार फिर से योगी सरकार को आढ़े हाथ लेने का काम किया है। अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछा है कि महिलाओं, युवतियों की सुरक्षा की बात लगातार सरकार करती है लेकिन फिर भी महिलाएं, युवतियाँ सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं तेजी के साथ में हो रही हैं। युवतियों के साथ यौन उत्पीड़न तेजी के साथ हो रहा है। सरकार लगातार कहती है कि प्रदेश में आपराधिक मामले कम करने का हमने काम किया है लेकिन इनके यह दावे पूरी तरीके से खोखले साबित होते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है। युवतियां, महिलाएं अपने आप को यूपी में असुरक्षित समझ रही हैं। यूपी में जीरो टॉलरेंस वाकई में जीरो हो गया है।
लखनऊ की घटना का अखिलेश ने किया जिक्र
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की हर जिले में महिलाएं युवतियाँ सुरक्षित नहीं है। इसी के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में महिलाएं-बच्चियां सुरक्षित नहीं है। वह लगातार डर के साये में रहने को मजबूर है। अखिलेश ने लखनऊ में सोमवार को अधिकारी की बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना का भी जिक्र किया और कहा कि योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वाड, पुलिस की गस्ती उस वक्त कहां चली जाती है जब दुष्कर्म की घटना प्रदेश में होती है। कल एक अधिकारी की बेटी को अगवा करला लिया जाता है और उसके साथ लखनऊ-बाराबंकी रोड पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जाता है। लखनऊ और बाराबंकी की दूरी 20 किलोमीटर की है और इनके बीच 6 थाने पड़ते है लेकिन पुलिस को कोई भी भनक नहीं लगती है। यह पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। सरकार प्रदेश मे आपराधिक मामलो को रोकने फैल है।