उन्नाव: साक्षी महाराज ने इंडिया गठबंधन को बताया गिरगिट

0
38

उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन बिल्कुल गिरगिट की तरह है। चुनाव आते-आते आपको सब पता चल जाएगा कि इसमें कितने गिरगिट शामिल है।

इंडिया गठबंधन में दिखने लगे हैं गिरगिट

उन्नाव (Unnao) जिले में बीजेपी से सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से विवादित बयान देते हुए माहौल गर्म करने का काम कर दिया है। उन्होंने मायावती के द्वारा अखिलेश को गिरगिट कहीं जाने के बाद कहां है कि ममता- मायावती अलग हो गई है अब धीरे-धीरे देखते जाइए इंडिया गठबंधन में कितने गिरगिट अलग होते हैं। इंडिया गठबंधन गिरगिटों का समूह है। ममता के द्वारा बंगाल में अलग होकर चुनाव लड़ने को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन बनने के बाद ही कहा था कि चुनाव नजदीक आने दीजिए सब पता चल जाएगा गठबंधन कितना मजबूत है। वही अयोध्या में 22 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा किए जाने के बाद से गठबंधन काफी परेशान है अब वह सोच रहा है कि आगे ऐसा क्या करें जिससे सरकार को सिकस्त दी जा सके।

देश में फिर बनेगी मोदी सरकार

साक्षी महाराज ने कहा है कि जिस तरीके से 2014 में मोदी सरकार बनी थी फिर 2019 में मोदी सरकार बनी इस तरह 2024 में भी मोदी सरकार बनेगी। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है। हमारी पार्टी किसी के साथ जाति धर्म के आधार पर काम नहीं करती है सभी को एक समान लेकर चलती है इसीलिए हमारी सरकार का नारा भी है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास। जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो भारत की जनता का हमेशा ध्यान रखती है। हमारी सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को आवास देने का काम किया गया है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही देश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है।