उन्नाव: सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित, विपक्ष पर साधा निशाना

0
26

यूपी के उन्नाव (Unnao) में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया तो वहीं विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधने का काम भी किया।

विपक्षी दलों पर सीएम योगी का हमला

उन्नाव (Unnao) में अपनी पार्टी के प्रत्याशी साक्षी महाराज के लिए एक जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उनका पार्टी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया तो वही विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधने का काम भी किया। उन्होंने मंच से सपा-कांग्रेस के इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया। कहा- कांग्रेस INDI गठबंधन की सबसे बड़ी भागीदार है। इनका घोषणा पत्र देखो। कांग्रेस मतलब विनाश काले विपरीत बुद्धि। ये कांग्रेस जाते-जाते अपना नर्क भी बिगड़ना चाहती है। सपा सरकार में युवाओं के हाथ में तमंचे पकड़ाए जाते थे। आज हम उन्हें लैपटॉप और टैबलेट देने का काम कर रहे हैं। मंच पर सीएम का सांसद साक्षी महाराज ने पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत जनपद के सभी विधायक मंच पर मौजूद रहे।

हमारी सरकार में सबका साथ सबका विकास

पहले किल्लत थी और ब्लैक मार्केटिंग होते थे और किसी ने कुछ ज्यादा बोल दिया तो पुलिस के डंडे पड़ जाते थे। पहले गरीब ठंडियों में ठिठुरन के लिए मजबूर होता था बरसात में भेजने के लिए मजबूर होता था क्योंकि सर ढकने के लिए छत नहीं हुआ करते थे। बुंदेलखंड के इलाकों में पहले पानी की किल्लत थी और गांव में सूखा पड़ जाता था। 2014 के बाद की भारत में आज 80 करोड़ लोग देश में फ्री का राशन ले रहे हैं। 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के सुविधा मिल रही है। करोड़ लोगों की जनधन ने अकाउंट खुल गए।अब इलाज करने के लिए मोदी सरकार सीधे खाते में पैसा भेजते हैं। अभी इलाज करने के लिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पहले नौजवान पलायन करता था अब हम लोगों ने साढ़े छह लाख लोगों को नौकरी दी है। 61 लाख नौजवानों को निजी क्षेत्र में रेलवे में सुविधा प्रदान कराई गई।