उन्नाव: दो ट्रांसफार्मर फुंकने से 600 घरों की बिजली हुई गुल, भीषण गर्मी में जनता हुई परेशान

0
21

यूपी के उन्नाव (Unnao) में इस वक्त जनता भीषण गर्मी से काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रही है। ऐसे में दो ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद जनता और परेशान होने लगी है। ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के बाद 600 घरों की बिजली गुल हो गई है।

भीषण गर्मी जनता को कर रही परेशान

उन्नाव (Unnao) जिले में राजधानी मार्ग पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण धू धू कर जल गया। जिससे कई घरों की बिजली गुल हो गई। इसी तरह गोपीनाथपुरम का भी ट्रांसफार्मर फुंकने से सैकड़ों घरों की आपूर्ति बंद रही। बारह घंटे बाद दोनों स्थानों की आपूर्ति चालू हो सकी। राजधानी मार्ग स्थित सरस्वती टॉकीज के पास 100 केवीए ट्रांसफार्मर में रात लगभग आठ बारह वजे ओवरलोड के चलते आग लग गई। धू धू कर जल रहे ट्रांसफार्मर को देखकर स्थानीय लोगों ने विजली विभाग को जानकारी दी। जिसके बाद आपूर्ति बंद की गई और आग बुझाई गई। बिजली विभाग ने सुबह ट्रांसफार्मर ठीक कर एक सैकड़ा से अधिक घरों की बिजली लगभग 12 घंटा बाद चालू करी। इसी तरह गोपीनाथ पुरम में भी 400 केवीए ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते फुंक गया। इसके कारण चार सौ से अधिक घरों की बिजली शाम बंद रही। गर्मी के चढ़ते पारे के बीच रात से दिन तक लगभग 600 घरों की विजली गुल रहने से हजारों लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।